Home » औरैया हत्याकांड में नया खुलासा, दिलीप के भाई ने खोले प्रेमिका प्रगति के कई राज
उत्तर प्रदेश

औरैया हत्याकांड में नया खुलासा, दिलीप के भाई ने खोले प्रेमिका प्रगति के कई राज

औरैया। औरैया हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई अक्षय ने लव मैरिज की बात कहकर नया मोड़ ला दिया। अक्षय ने बताया कि प्रगति का दिलीप से तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अक्सर घर आती रहती थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि उसका कोई और प्रेमी है। एक साल पहले दिलीप की शादी दूसरी जगह स्वजन ने तय की थी, लेकिन दिलीप और प्रगति ने इसका विरोध किया।

यूपी के औरैया में हाइड्रा चालक दिलीप हत्याकांड में एसपी अभिजीत आर शंकर ने सोमवार को मृतक की पत्नी प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग व सुपारी किलर रामजी नागर को जेल भेज दिया था। मंगलवार को मृतक के बड़े भाई अक्षय ने लव मैरिज की बात कहकर हत्याकांड में नया मोड़ ला दिया।

अक्षय ने बताया कि प्रगति का दिलीप से तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। अक्सर घर आती रहती थी। कभी ऐसा नहीं लगा कि उसका कोई और प्रेमी है। एक साल पहले दिलीप की शादी दूसरी जगह स्वजन ने तय की थी, लेकिन दिलीप और प्रगति ने इसका विरोध किया। दोनों की शादी पांच मार्च को स्वजन ने करा दी।

शादी के बाद दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ। विदाई के बाद खूब हंसी मजाक हुआ। होली की वजह से प्रगति को मायके लेने नहीं गए। नवरात्र में लेने जाना था। बताया कि भाई दिलीप जिद पर अड़ा था कि प्रगति से ही शादी करेंगे। भाई ने यहां तक कहा था कि वह मर जाएगा। इस वजह से शादी करवा दी। अगर शादी न करवाते तो वह चला जाता। शादी करवा दी तो भी चला गया, जिसका अभी तक मलाल है।

Search