Home » इस तारीख को रामलला के दर्शन करेगी सीएम योगी की कैबिनेट
उत्तर प्रदेश

इस तारीख को रामलला के दर्शन करेगी सीएम योगी की कैबिनेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट 11 फरवरी को रामलला के दर्शन करेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विभिन्न दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे। पूर्व में सीएम योगी ने एक फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी। हालांकि अयोध्या में रोजाना दर्शन के लिए देश भर से उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि अब कैबिनेट और विधानसभा के ज्यादातर सदस्य 11 को दर्शन करने के लिए आएंगे। दर्शन के बाद सभी विशिष्टजनों को अयोध्या में भोज भी दिया जाएगा।

 

Search

Archives