आगरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खंदौली के पास हुआ जहां एक कार ने सड़क किनारे खड़ी एक्सीडेंट गाड़ी को देखने के लिए रुके राहगीरों को टक्कर मार दी। आगरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मरने वाले कैंटर चालक और कार में सवार दो लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना करने वाली आगरा नंबर की कार का चालक भी गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया
पुलिस के अनुसार घटना रात डेढ़ बजे की है। खंदौली में 161 किलोमीटर पर ट्रक और कैंटर में टक्कर हो गई थी। जिससे कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया। बताया जाता है कि कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था। इसी दौरान गोरखपुर से नोएडा जा रहे कार सवार लोग दुर्घटना वाहन को देखने के लिए रुक गए। इस बीच पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत चार लोगों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मृत्यु हो गई।
लोनी के अनिल कुमार सिंह की कार
पुलिस के अनुसार दिल्ली के नंबर की कार के मालिक लौनी गाजियाबाद के अनिल कुमार सिंह हैं। कार नंबर के आधार पर अनिल के स्वजन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से नोएडा आ रहे थे। मरने वालों में एक कार चालक अनिल कुमार सिंह हैं। कार सवार आगरा का दयालबाग निवासी मनल सलूजा हैं जिसके साथ कुछ लोग बैठे थे। जिनकी शिनाख्त पुलिस ने की है।
हादसे में मृत तीन लोगों की पहचान
कैंटर चालक कुलदीप कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी सिकरौली कन्नौज
क्लीनर सचिन पुत्र साहूकार निवासी सविता नगर, टूंडला फिरोजाबाद
कार चालक अनिल कुमार निवासी लोनी गाजियाबाद
चारों को टकर मारने वाला घायल कार चालक मनल सलूजा पुत्र अनिल सलूजा निवासी पैराडाइज अपार्टमेंट दयालबाग







