कन्नौज। कन्नौज में एक युवक ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बाहरी लोगों के संपर्क में है और उसे धमकियां दिलवाती है। उसने गांव के ही एक युवक के साथ पत्नी के अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी अनौगी के ग्राम बदलेपुर्वा निवासी लक्ष्मन पुत्र कढ़ोरी लाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले कानपुर के थाना बिल्हौर के एक ग्राम निवासी महिला से हुई थी। वह बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी बाहरी लोगों के संपर्क में है और उनसे उसकी हत्या कराना चाहती है। अज्ञात लोग उसे आए दिन धमकी भी देते है। गांव के ही युवक से उसके अवैध संबंध हैं। चार माह पहले वह अपने भाई के साथ मायके चली गई। उसके मायके पक्ष के लोग उसे वहां बुला रहे हैं। उसे जान का खतरा बना हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







