Home » फिल्म निर्माता- अभिनेता उत्तर कुमार पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप, एफआईआर
उत्तर प्रदेश

फिल्म निर्माता- अभिनेता उत्तर कुमार पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप, एफआईआर

साहिबाबाद। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एक हरियाणवी अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता उत्तम कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का कहना है कि उत्तम कुमार ने शादी और फिल्मों में लीड रोल का वादा करके उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पीड़िता को जातिसूचक शब्द भी कहे और धमकी दी।

गौतमबुद्धनगर की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती हरियाणवी गानों व फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करती हैं। उनका कहना है कि काम के सिलसिले में अगस्त 2020 में उनकी उत्तर कुमार से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक एलबम के गाने में एक साथ काम किया और एक दूसरे के संपर्क में आए गए। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उत्तर कुमार ने उन्हें हरियाणा की फिल्मी दुनिया में सतारे की तरह चमकाने का झांसा दिया।

आरोप है कि आरोपित ने उन्हें शालीमार गार्डन क्षेत्र की डीएलएफ कालोनी व अपने फार्म हाउस पर कई बार बुलाया और जबरन शराब पिलाई और उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने उन्हें फिल्मी दुनिया में कामयाब होने का लालच देकर दोस्ती की बात कही।

इसी वर्ष आरोपित एक गाने में मुख्य भूमिका के लिए उन्हें अमरोहा स्थित अपने फार्म हाउस ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि झूठे झांसे देकर आरोपित ने अगस्त 2020 से नवंबर 2023 तक यौन शोषण किया। आरोप है कि शूटिंग के दौरान जब सभी क्रू सदस्य साथ होते थे तो उत्तर कुमार उन्हें अपने साथ एक कमरे में रखता था। बाद में पता चला कि आरोपित ने उन्हें फिल्म में लीड की जगह साइड रोल दिया है।

आरोप है कि जब पीड़िता ने अपनी बहन से आरोपित का सामना कराया तो उसने मानहानि की धमकी दी और उनके निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपित ने शादी से इनकार करते हुए उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर उत्तर कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Search

Archives