Home » पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या
उत्तर प्रदेश

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर दलबल के साथ पुलिस पहुंची है। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। गांव में तनाव का माहौल है।

घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी पहुंच रही है। छह लोगों की हत्या से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचकर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि रूद्रपुर कोतवाली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे के घर के पास है। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रेम यादव ने जमीन पर धान की रोपाई कराई थी। प्रेम यादव जमीन पर गए थे। इसी दौरान सत्यप्रकाश से जमीन को लेकर बहस हुई। इसी दौरान धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ देर बाद काफी संख्या में लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे और जो मिला उसे वहीं ढेर कर दिया।

Search

Archives