Home » अफ्रीका का दूल्हा और कैलिफोर्निया की दुल्हन : यूपी में पूरे रीति-रिवाज से रचाई शादी
उत्तर प्रदेश

अफ्रीका का दूल्हा और कैलिफोर्निया की दुल्हन : यूपी में पूरे रीति-रिवाज से रचाई शादी

12 से अधिक देशों से पहुंचे मेहमान

बुलंदशहर। यूपी में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां दूल्हा अफ्रीका से बारात लेकर कैलिफोर्निया की दुल्हन से शादी करने पहुंचा, जहां दोनों ने भारतीय संस्कृति और पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। इस शादी में 12 से अधिक देशों से मेहमान पहुंचे।

बता दें कि दूल्हा और दुल्हन दोनों भारत के ही रहने वाले हैं, लेकिन दोनों की पढ़ाई-लिखाई विदेश में हुई है। दोनों की इच्छा थी कि वह अपनी शादी भारत में करें, इस वजह से दोनों इंडिया पहुंचे। ये शादी स्याना इलाके के बीटा गांव में हुई। इतना ही नहीं दोनों की शादी में विदेशी मेहमान भी आए, जहां अफ्रीका के दूल्हे और कैलिफोर्निया की दुल्हन ने सात फेरे लिए।

दोनों की शादी भारतीय संस्कृति और वेदिक मंत्रों के साथ पूरी हुई। वैदिक विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर और यज्ञ में आहुति के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा।

Search

Archives