Home » तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 6 लोगों की मौत, एक गंभीर
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 6 लोगों की मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार देर रात यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी ओर पलट जाने व ट्रक की चपेट में आ जाने से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं घायल एक युवक का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचने पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने के चलते डिवाइडर से टकरा कर कार मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाकर पलट गई और यह भीषण हादसा हो गया। घटना की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालने काफी मशक्कत की। जब इलाज के लिए लेकर गए तो डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल सचिन जो डालू हेड़ा जिला मेरठ का रहने वाला है की हालत गंभीर होने से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे।

मृतकों की हुई पहचान
1. रोहित सैनी (उम्र लगभग 33 वर्ष, जाति सैनी ,ड्राइवर का काम करता था) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन सैनी निवासी मकान नंबर 335 ,न्यू विकास नगर, नियर लक्ष्य रत्ना पब्लिक स्कूल ,लोनी, गाजियाबाद।
2. अनूप सिंह (उम्र लगभग 38 वर्ष ,जाति गुर्जर, टूर एंड ट्रैवल्स का कार्य करता था) पुत्र करतार सिंह निवासी मकान नंबर 115 ,गली नंबर 2 नवीन कुंज, लोनी, गाजियाबाद।
3. संदीप (उम्र लगभग 35 वर्ष ,जाति प्रजापति ,कार वॉशिंग का काम करता था) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी गिरी मार्केट, लोनी गाजियाबाद।
4. निक्की जैन (उम्र लगभग 33 वर्ष ,जैन टेल पत्थर का काम) निवासी शिव विहार निकट मेट्रो स्टेशन, लोनी गाजियाबाद।
5. राजू जैन (उम्र लगभग 36 वर्ष ,जैन, खिलौने बनाने का काम करता था) निवासी खतौली।
6. विपिन सोनी (35 वर्ष, सुनार, कारपेंटर) निवासी न्यू विकास नगर, लोनी गाजियाबाद।

Search

Archives