उत्तरप्रदेश. मुरादाबाद जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है. जहां पर शादी के 6 दिन बाद दुल्हन मां बन गई है। दुल्हन के मां बनने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल यह है पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर का है।जहां पर एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने शादी के 6 दिन बाद बच्ची को जन्म दिया।
रविवार को विवाहिता ने ससुराल में बेटी को जन्म दे दिया। तब पति और ससुरालियों ने फोन पर युवती के मां बाप को घर बुला लिया।दोनों पक्षों के बीच काफी देर कहासुनी हुई।पति ने आरोप लगाया कि उसे धोखा देकर निकाह करा दिया है। इसके बाद युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उसने ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद पति ने युवती को 3 तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। पत्नी के बच्चे को जन्म देने से नाराज पति के तलाक देने के बाद युवती अपनी बच्ची को लेकर मां बाप के साथ अगवानपुर पहुंच गई। इसके बाद वह बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के घर बैठ गई।
प्रेमी और उसके परिवार के लोगों ने युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया। प्रेमी निकाह करने से इनकार करने लगा। तब युवती की मां ने अगवानपुर पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बैठी। जिसमें तय हुआ कि प्रेमी युवती से निकाह करेगा।







