Home » फीफा वर्ल्ड कप 2026 : Trophy में कितना है गोल्ड का वजन? फीफा ने जारी की अहम जानकारी
खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : Trophy में कितना है गोल्ड का वजन? फीफा ने जारी की अहम जानकारी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पूरे वर्ल्ड में फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 20 जुलाई की देर रात 12:30 पर खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।

अर्जेंटीना जहां चौथी बार खिताब को जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं स्पेन की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी को जीतने पर रहने वाली हैं। वहीं फीफा की तरफ से ट्रॉफी को लेकर भी कुछ अहम जानकारी जारी की गई जिसमें इसका वजन जहां 6.17 किलो का है तो वहीं इसमें कितना गोल्ड इस्तेमाल किया गया है उसकी भी जानकारी जारी की गई है।

इस ट्रॉफी को पहली बार साल 1974 के वर्ल्ड कप में लाया गया था, जिसके बाद से अब तक विजेता टीम को यही ट्रॉफी दी जाती है, जिसमें फोटो सेशन होने के बाद उनको इसकी प्रतिकात्मक ट्रॉफी फीफा की तरफ से मिलती है और ऑरिजनल ट्रॉफी वापस फीफा के पास चली जाती है। फीफा की ऑरिजनल ट्रॉफी को छूने का अधिकार सिर्फ फीफा प्रेसिडेंट, हेड ऑफ स्टेट्स और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को छूने का अधिकार बिना ग्लव्स पहने है।

 

स्पेन के अजेय रथ को रोकना अर्जेंटीना की सबसे बड़ी चुनौती :  अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा लियोनल मेसी पर रहने वाली हैं, जिनका जादू अब तक टूर्नामेंट में उस तरह का देखने को नहीं मिला है जिसकी सभी को उम्मीद थी। वहीं अर्जेंटीना की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्पेन के अजेय रथ को रोकना रहने वाली है जो साल 2024 की शुरुआत से अब तक लगातार 37 मुकाबलों में अजेय रही है। फाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम को लगभग 481 करोड़ रुपये और उपविजेता को लगभग 260 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Search

Archives