भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला गया।
दोनों टीमों के बीच यह मैच टाई छूटा जिसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला जहां भारत ए को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान वैभव अपना आपा खो बैठे और उनकी श्रीलंकाई खिलाड़ी से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।
What is this aggressive behavior from Vaibhav Suryavanshi? Is this what the richest board, @BCCI, teaches them? Shame on.. pic.twitter.com/GBbg93L9Gk
— TheFreeSource (@sarkar3703) June 15, 2026
तिलक वर्मा की अंपायर से हुई थी चर्चा
- निर्धारित ओवरों के बाद मैच टाई होने पर शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं था कि सुपर ओवर खेला जाएगा या नहीं।
- अंपायरों का मानना था कि देर शाम होने और रोशनी की स्थिति को देखते हुए आगे खेल जारी रखना मुश्किल हो सकता है।
- इस दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से लंबी चर्चा की और सुपर ओवर कराने की मांग की।
- कुछ देर तक चली बातचीत के बाद आखिरकार सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।







