Home » वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा टी20 में डेब्यू का मौका! जानें कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा
खेल

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा टी20 में डेब्यू का मौका! जानें कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा

आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई दो मैचों की टी-20 सीरीज में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। इस बात से क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव को इस सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा? इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ली-स्ट्रीट में होने वाले पहले मैच से पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर से भी वैभव के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अय्यर ने सीधे-सीधे जवाब न देकर सस्पेंस बनाए रखा है।

टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी- श्रेयस अय्यर :  श्रेयस अय्यर ने इस दौरान ये भी कहा कि टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ देना बहुत जरूरी है। उन्होंने समझाया कि सिर्फ एक खिलाड़ी ने ही अच्छा नहीं खेला है, बल्कि दूसरे खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों के मन से डर दूर करने और उनमें भरोसा जगाने के लिए उन्हें टीम में लगातार मौके देना जरूरी है। वे खिलाड़ी टीम की जान हैं और वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल रहे हैं, इसलिए इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहना बहुत अहम है।

आयरलैंड हार को श्रेयस अय्यर ने बताया निराशाजनक :  आयरलैंड के दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर ने वहां मिली हार को काफी निराशाजनक बताया। अय्यर ने कहा कि वह हार कोई शर्म की बात नहीं थी, लेकिन हमारे लिए बहुत निराशाजनक जरूर थी, क्योंकि हमें उम्मीद नहीं थी कि आयरलैंड की टीम इतना शानदार खेल दिखाएगी। उन्होंने खेल के हर हिस्से में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें अपने मैदान के आकार का बहुत अच्छे से अंदाजा था, जबकि हम इस मामले में चूक गए।

Search

Archives