राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह बड़े मंच पर बेखौफ बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करने की यह परंपरा वैभव के व्यवहार में भी साफ दिखाई देती है।
गावस्कर ने क्या संदेश दिया था? : गावस्कर ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने युवा बल्लेबाज को सिर्फ तीन शब्दों का संदेश दिया। उन्होंने कहा, ‘लगे रहो बेटे…लगे रहो।’ गावस्कर ने आगे कहा कि अगर वह वैभव के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते, तब भी यही बात कहते। यह बयान दिखाता है कि पूर्व भारतीय कप्तान युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हैं।
Salute to Vaibhav Suryavanshi and his parents.
They have raised a great child, cricket aside. Look at the values they have given to their child. He is touching the feet of Sunil Gavaskar, Sanjay Bangar, Nitin sapru.
Even kids playing at the district level at this age have… pic.twitter.com/M8qGOK3llo
— Chota Don (@choga_don) May 28, 2026







