Home » IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए अच्छी खबर, अब होने जा रहा है ये बदलाव
खेल

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए अच्छी खबर, अब होने जा रहा है ये बदलाव

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का बुरा हाल है।  टीम ने अब तक तीन मैच इस सीजन खेले हैं और उसमें से एक ही में जीत मिली है। टीम इस वक्त अंक तालिका में भी काफी नीचे नौवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। इस बीच टीम के लिए अच्छी खबर आई है। पता चला है कि टीम की कप्तानी फिर से संजू सैमसन करते हुए दिखाई देंगे। उन्हें बीसीसीआई (BCCI) की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। टीम अपना अगला मुकाबला पांच अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

आईपीएल के इस सीजन से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि संजू सैमसन पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उनकी जगह रियान पराग को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि संजू सैमसन टीम के साथ ही थे और खेल भी रहे थे, लेकिन वे कीपिंग और कप्तानी नहीं कर रहे थे। वे बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उसके बाद वापस लौट जा रहे थे। उनकी अंगुली में चोट लगी थी, इसलिए ऐ​हतियात के तौर पर ऐसा किया गया था, ताकि चोट और भी गंभीर ना हो जाए।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में टीम की कमान संभालेंगे संजू- इसी बीच तीसरा मैच खेलने के बाद संजू सैमसन सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचे थे। वहां से उन्हें हरी झंडी का इंतजार था। जो अब मिल गई है। ऐसे में साफ हो गया है कि टीम जब 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो संजू सैमसन ही टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। साथ ही वे कीपिंग भी करेंगे। इससे पहले तक तीन मैचों में रियान पराग कप्तानी और ध्रुव जुरेल कीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब देखना होगा कि बतौर कप्तान संजू की वापसी के बाद टीम जीत के रास्ते पर क्या वापस लौट पाती है।

Search

Archives