Home » टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात, वुमेंस टीम भी रही मौजूद
खेल

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात, वुमेंस टीम भी रही मौजूद

भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के प्लेयर्स लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के राजा किंग चार्ल्स III से मिलने पहुंचे। उन्होंने सेंट जेम्स पैलेस में प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की। भारत इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने 22 रनों से जीत दर्ज की।

किंग चार्ल्स से मिलने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि किंग चार्ल्स के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। इस खास मौके पर कप्तान गिल ने कहा कि किंग चार्ल्स III ने हमें बुलाया यह हमारे लिए सम्मान की बात है। गिल ने आगे बताया कि किंग चार्ल्स ने हमें बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हमारा आखिरी बल्लेबाज जिस तरह आउट हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने भी कहा कि वो मैच हमारी किस्मत से दूर रह गया, लेकिन आगे के मैचों में उम्मीद है कि भाग्य हमारा साथ देगा।

किंग चार्ल्स से मिलने के बाद हरमनप्रीत कौर हुई काफी खुश- भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि किंग चार्ल्स से मिलने का अनुभव खास रहा। यह हमारी उनसे पहली मुलाकात थी और वे बहुत ही फ्रेंडली नेचर के हैं। उन्होंने आगे कहा हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हमें खुद को साबित करने के बहुत मौके मिल रहे हैं।

राजीव शुक्ला ने भी की किंग चार्ल्स से मुलाकात- इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पल था जब किंग चार्ल्स ने मेंस और विमेंस भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को मिलने के लिए आमंत्रित किया। खिलाड़ी उनसे मिलने के बाद बहुत खुश हैं। किंग ने मुझसे उस किताब के बारे में भी पूछा जो मैंने उन्हें दी थी। उन्होंने मुझसे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की बहन के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। आकाश दीप की बहन इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं।

Search

Archives