इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। ओलंपिक के लिए भारतीय दल भी तैयार है। भारत की ओर से ओलंपिक में कुल 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में 7 मेडल जीते थे। जोकि अब तक ओलंपिक के इतिहास में भारत का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। इसके लिए पेरिस का शहर पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं। जिसमें पेरिस काफी सुंदर नजर आ रहा है।
ओलंपिक शुरू होने से पहले एविग्नन ट्रेन स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। ओलंपिक के दौरान 10,500 पेरिस पहुंचेंगे। इसके अलावा लाखों फैंस भी अपने देश को सपोर्ट करने के लिए वहां आएंगे। ऐसे में शहर में सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। एविग्नन ट्रेन स्टेशन का वीडियो जो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओलंपिक का लोगो स्टेशन पर लगाया गया है। जिसे देखकर लग रहा है कि पेरिस ओलंपिक का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित है।
ओलंपिक को देखते हुए आइफिल टावर को भी सजा दिया गया है। आइफिल टावर पर भी ओलंपिक का लोगो नजर आ रहा है। आइफिल टावर पेरिस शहर की पहचान है। आइफिल टावर को पेरिस के शहर के कई कोनो से देखा जा सकता है। यही कारण है कि इस पर ओलंपिक का साइन लगा दिया गया है। आपको बता दें कि इस बार ओलंपिक में एथलीटों को जो मेडल दिए जाएंगे। उस मेडल में आइफिल टावर के धातु का इस्तेमाल किया गया है।







