सिडनी। आस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया की तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
सिडनी में खेले गए आखिरी मुकाबले में हिटमैन ने यादगार शतकीय पारी खेलकर टीम को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि क्लीन स्वीप से भी बचाया। रविवार को स्वदेश वापसी से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘आखिरी बार सिडनी से विदा ले रहा।’







