Home » चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, विकेटकीपिंग करते वक्त ऊंगली में लगी गेंद
खेल

चोट के कारण मैदान से बाहर गए ऋषभ पंत, विकेटकीपिंग करते वक्त ऊंगली में लगी गेंद

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विकेट कीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त ऊंगली में गेंद लगी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पंत के मैदान से बाहर जाने के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर पर ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे और उन्होंने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला।

लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।

पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे थे और गेंद उनके बाएं हाथ की ऊंगली में लगी जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। पंत को देखने के लिए मैदान पर फिजियो आए जिन्होंने स्प्रे भी किया। फिजियो ने पंत को पीने के लिए कुछ दिया, लेकिन उन्हें दर्द ज्यादा हो रहा था जिसके बाद जुरेल को मैदान पर उतारा गया। ड्रेसिंग रूम में भी पंत दर्द में नजर आ रहे थे। फिजियो हालांकि, उनकी देखरेख कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पंत की चोट कितनी गंभीर है।

Search

Archives