Asia Cup 2025 : पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने बुधवार को दुबई के आईसीसी अकादमी में हुए अभ्यास सत्र में ज्यादातर चीजों में हिस्सा नहीं लिया। बताया जा रहा है कि सलमान के गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ है, जिसके कारण उन्हें गर्दन पर पट्टी बांधनी पड़ी।
हालांकि, सलमान टीम के साथ यात्रा पर अभ्यास सत्र के लिए गए जरूर थे, लेकिन उन्होंने वॉर्म-अप और फुटबॉल ड्रिल्स से दूरी बनाए रखी, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने पूरा फिटनेस रूटीन किया। उनके सीमित मूवमेंट को देखकर टीम मैनेजमेंट में थोड़ी चिंता जरूर नजर आई, खासकर जब रविवार को भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है।







