आईसीसी (ICC) वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी से क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। मेगा इवेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने स्टेडियमों का चयन भी कर लिया जहां पर उनके देश में मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में फाइनल सहित कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे।
मेजबान देश सहित कुल 14 टीमें लेंगी हिस्सा- साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी की थी। वहीं अब साल 2027 में उसे मेजबानी करने का मौका मिला है। इस मेगा इवेंट में जहां मेजबान देश होने के नाते साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की जगह पहले से पक्की है तो वहीं टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों को 7-7 के अलग ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप-3 टीमों की सुपर सिक्स में एंट्री मिलेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। वनडे वर्ल्ड कप इस फॉर्मेट में अब तक 2 बार खेला गया जो साल 1999 और 2003 का था।







