जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी उनके लिए बेहद खास होगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज और द हंड्रेड 2026 से मिली परिस्थितियों के अनुसार ढलने की सीख को भी अहम बताया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर भी उत्साहित : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम दिसंबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच बहु-प्रारूप द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। जेमिमा ने इस सीरीज को बेहद प्रतिस्पर्धी बताया। उन्होंने कहा, ‘यह निश्चित रूप से बेहद रोमांचक सीरीज होने वाली है। दोनों टीमें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल के समय में हमारे बीच काफी प्रतिद्वंद्विता रही है और हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कई मैच खेले हैं। दुनिया की दो शीर्ष टीमों का दक्षिण अफ्रीका में आमना-सामना होना शानदार चुनौती होगी और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’







