Home » यहां इंटरनेशनल क्रिकेटर्स का लगेगा जमावड़ा, जानें क्या है खास
खेल

यहां इंटरनेशनल क्रिकेटर्स का लगेगा जमावड़ा, जानें क्या है खास

देहरादून।  मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह मसूरी में होने जा रहा है. इस समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गज एक्टर और क्रिकेटर उत्तराखंड पहुंचेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी साक्षी धोनी और अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी आज दोपहर को करीब ढाई बजे विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। क्रिकेटर के एयरपोर्ट पर पहुँचते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

दरअसल आज 11 मार्च और 12 मार्च को मसूरी में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह है। साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी मसूरी पहुंचे। कहा जा रहा है कि अभी कई और क्रिकेटरों और एक्टरों के भी एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। इस शादी समारोह में मसूरी में दुनिया भर के लगभग 50 से ज्यादा क्रिकेटर शामिल होने का अनुमान है।

Search

Archives