Home » पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल पर इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब
खेल

पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल पर इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को शुरू होने में अब सिर्फ 24 घंटों से भी कम का समय बचा है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक करने को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया है।

मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई सवालों का जवाब दिया। इसमें एक सवाल पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक को लेकर भी उनसे पूछा गया। इसका जवाब देने में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और उन्होंने टीम इंडिया के स्टैंड को भी अपने जवाब के जरिए मुकाबले से पहले साफ कर दिया।

मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आप सभी 24 घंटे का इंतजार करिए। हम यहां क्रिकेट खेलने हैं और हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे साथ ही अच्छा खाना खाइए और बढ़िया नींद लीजिए। हम इस पर कल फैसला लेंगे, जिसमें आप सभी को इसका जवाब भी उसी समय पता चल जाएगा। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया था। यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद खेला गया था।

पाकिस्तानी कप्तान का दुखड़ा हुआ शुरू

भारतीय टीम का मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नो हैंडशेक की नीति को लेकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से भी सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि इस बारे में हम कल देखेंगे। मेरे अनुसार किसी भी हालात में खेल भावना को बनाए रखा जाना चाहिए। क्रिकेट सही भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच हुए 8 मैचों में से भारतीय टीम 7 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

Search

Archives