IND. vs PAK : भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार एशिया कप (Asia Cup 2025) के फाइनल में आमने-सामने होंगी। एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक हाई-वोल्टेज मैच होगा, जिसका रोमांच मैच शुरू होने से पहले ही अपने चरम पर पहुंच चुका है।
एशिया कप 2025 फाइनल मैच डिटेल्स
- तारीख: 28 सितंबर 2025
- दिन: रविवार
- समय: 8 PM (भारतीय समयानुसार)
- वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- टॉस: 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)
दोनों टीमों स्क्वॉड
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम।







