Home » IND vs ENG: आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर, मौसम बढ़ा सकता है टेंशन
खेल

IND vs ENG: आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर, मौसम बढ़ा सकता है टेंशन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले हो चुके हैं। इसमें मेजबान इंग्लैंड जहां 2 मैच जीतने में कामयाब रही तो वहीं एक मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया। वहीं चौथा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की नजरें जीत हासिल करने पर होगी ताकि सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में कामयाबी हासिल की जा सके। वहीं ओवल टेस्ट मैच में मौसम भी अहम भूमिका निभाएगा और बारिश पांचों दिन के खेल में खलल डालने का प्रयास कर सकती है।

ओवल टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो लंदन में 31 जुलाई के दिन एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 90 फीसदी तक बारिश का अनुमान है। वहीं पूरे दिन बादलों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा जिससे टॉस काफी अहम रहने वाला है। पहले दिन के तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं इसके बाद दूसरे दिन यानी 1 अगस्त के मौसम को लेकर देखा जाए तो उस दिन 60 फीसदी बारिश का अनुमान है, वहीं 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

आखिरी दिन बारिश होने की कम उम्मीद- पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी तीन के खेल में बारिश होने के कम आसार की संभावना जताई गई है, जिसमें तीसरे दिन यानी 2 अगस्त को सिर्फ 25 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 3 अगस्त को जहां सिर्फ 58 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है तो वहीं उसके बाद आखिरी दिन यानी 4 अगस्त के वेदर रिपोर्ट को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की सिर्फ 25 फीसदी संभावना जताई गई है, ऐसे में इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इंग्लैंड में मौसम का असर खेल पर अक्सर देखने को मिलता है, जिसमें बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

Search

Archives