DC vs GG: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में 27 जनवरी को 17वां मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली का आगाज कुछ खास नहीं रहा। शैफाली वर्मा तीसरे ही ओवर में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद लिजेल ली 11 रन बनाकर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटी। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज सस्ते में आउट हो गईं। उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए। 13 ओवर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
DC ने 15वें ओवर में अपना छठा विकेट खोया। चिनेले हेनरी 100 रन के टीम स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके बाद निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में दिल्ली को 9 रनों की दरकार थी, लेकिन सोफी डिवाइन ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया। सोफी ने आखिरी ओवर में निकी प्रसाद और स्नेह राणा दोनों को आउट करते हुए अपनी टीम को 3 रनों से शानदार जीत दिला दी। दिल्ली की टीम की यह इस सीजन चौथी जीत है, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में चौथे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के अब 8 पॉइंट हो गए हैं।
इससे पहले गुजरात का आगाज खराब हुआ। टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया। मारिजैन कैप ने सोफी डिवाइन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 9वें ओवर में अनुष्का शर्मा को श्री चरणी ने अपना शिकार बनाया। 10 ओवर में टीम 2 विकेट खोकर 80 रन स्कोरबोर्ड पर स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। इसके बाद बेथ मूनी ने अपना शतक पूरा किया। 15 ओवर आते-आते टीम ने 4 विकेट खो दिए। अगले 2 ओवर में 2 बड़े झटके लग गए हैं। भारती और बेथ मूनी पवेलियन लौट गई हैं। मूनी ने 58 रन बनाए। अंत में टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाने में कामयाब रही।
प्लेइंग इलेवन
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, चरणी, नंदनी शर्मा।







