Home » पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन : हारिस रऊफ पर लगाया गया जुर्माना, गनफायर जश्न वाले फरहान को मिली सख्त चेतावनी
खेल

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन : हारिस रऊफ पर लगाया गया जुर्माना, गनफायर जश्न वाले फरहान को मिली सख्त चेतावनी

दुबई।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को सुनवाई की। यह शिकायत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को लेकर की गई थी।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच में जमकर बवाल हुआ। हार की बौखलाहट से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया। रविवार को खेले गए मैच में हारने के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक के बाद एक शर्मनाक हरकतें की। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ मैचकई बार ‘6-0’ चिल्लाते नजर आए तो साहिजादा फरहान ने गन सेलिब्रेशन किया। वहीं बीसीसीआई ने साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ आईसीसी से शिकायत की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, ICC की ओर से हारिस रऊफ पर आक्रामक इशारे और अनुचित व्यवहार के लिए उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को उनके ‘गनशॉट’ जश्न के लिए केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर (रविवार) को खेले गए मैच के दौरान माहौल गर्म हो गया था। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआती दिलाई थी, इससे उत्साहित भारतीय फैंस लगातार कोहलो-कोहली का नारा लगा रहा थे। बाउंड्री पर उस वक्त रऊफ खड़े थे और उन्होंने आपत्तिजनक इशारे किए। इतना ही नहीं, मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बहस भी हुई थी।

पावरप्ले के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में बहस हुई जिससे मैदान पर माहौल गर्म हो गया। दरअसल, शाहीन अफरीदी भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए और गिल ने उन पर दो चौके लगाए। इसके बाद शाहीन और गिल के बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद गिल ने शाहीन को जाने का इशारा किया। इसके बाद अगला ओवर डालने हारिस रऊफ आए। गिल ने फिर आखिरी गेंद पर चौका जड़ा जिसके बाद अभिषेक और रऊफ के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख अंपायर गाजी सोहेल ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह पकड़ा और फायरिंग जैसा इशारा कर जश्न मनाया था। साहिबजादा की इस हरकत की खूब आलोचना की गई थी, बीसीसीआई ने इसे लेकर आईसीसी से शिकायत भी की।

रऊफ को सजा, फरहान को सख्त चेतावनी- आईसीसी ने इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की। वैश्विक संस्था ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को अभद्र भाषा और आक्रामक इशारे करने का दोषी पाया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया। वहीं, बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अपने ‘गनफायर सेलिब्रेशन’ को लेकर यह दलील दी कि यह पाकिस्तान में उनकी पख्तून जनजाति की पारंपरिक उत्सव शैली है, इसलिए इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जाना चाहिए।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ‘मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार दोपहर टीम होटल में सुनवाई पूरी की। सुनवाई के बाद रऊफ पर जुर्माना लगाया गया, जबकि फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Search

Archives