Home » रग्बी फुटबाल में पाली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
खेल

रग्बी फुटबाल में पाली के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कोरबा/पाली। पाली ब्लॉक के रग्बी खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। शालेय राज्य स्तरीय स्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बिलासपुर संभाग के टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे रग्बी खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर नगर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
25 वी राज्य स्तरीय शालेय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता 21/09/2025 से 24/09/2024 तक जगदलपुर में आयोजित हुई, जिसमें बिलासपुर संभाग से प्रतिनिधित्व करते हुए पाली के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रथम स्थान दिलाया। सीनियर वर्ग में सावित्री मरावी, रोशनी पैकरा, साक्षी, पूनम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रग्बी एसोसिएशन कोरबा के अध्यक्ष विशाल मोटवानी सचिव ओम प्रकाश यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है, वहीँ रग्बी एसोसिएशन पाली मे हर्ष व्याप्त है।

Search

Archives