Home » हांगकांग सिक्सेज़ 2025 : टीम इंडिया का ऐलान, दिनेश कार्तिक संभालेंगे कप्तानी
खेल

हांगकांग सिक्सेज़ 2025 : टीम इंडिया का ऐलान, दिनेश कार्तिक संभालेंगे कप्तानी

छह-छह ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज़ 2025 का आगाज 7 नवंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी, जिसके लिए स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। खास बात ये है कि भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस  क्रिकेट टूर्नामेंट 7 नवंबर से  9 नवंबर तक टिन क्वोंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस रोमांचक छह-छह ओवर के टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम के स्क्वॉड में कुल 7 खिलाड़ियों को चुना गया है और टीम की कमान अनुभवी विकेट कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी।

पाकिस्तान से होगी भिड़ंत- इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें 7 नवंबर को आमने-सामने होंगी। इसके बाद वह 8 नवंबर को कुवैत की टीम से भिड़ेगी। इसके बाद भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा, फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।

भारतीय टीम का स्क्वॉड- दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल।

Search

Archives