नई दिल्ली । महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सत्र के लिए हुई मेगा नीलामी में मार्की खिलाड़ियों में भारत की दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। दीप्ति को लेने के लिए शुरुआत में सिर्फ दिल्ली ने रुचि जताई, लेकिन यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया जिसके बाद दिल्ली ने दीप्ति का भाव बढ़ा दिया। हालांकि, यूपी ने इसे स्वीकार किया।
हीली पहली बार में रहीं अनसोल्ड- मेगा नीलामी में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली नीलामी में उतरीं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। हालांकि, पहली बार में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहीं।
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन दूसरे नंबर पर आईं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। डिवाइन के लिए टीमों ने रुचि जताई जिनमें आरसीबी और गुजरात के बीच शामिल रहीं। इन दोनों फ्रेंचाइजी के बीच डिवाइन को लेने की होड़ दिखी। बीच में दिल्ली कैपिटल्स भी दौड़ में शामिल हुई। गुजरात ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाई और दिल्ली-आरसीबी पीछे हट गईं। डिवाइन को गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।







