Home » बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बनाया गया महाराष्ट्र का कप्तान, रणजी ट्रॉफी में संभालेंगे टीम की कमान
खेल

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बनाया गया महाराष्ट्र का कप्तान, रणजी ट्रॉफी में संभालेंगे टीम की कमान

आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में सर्विसेज के खिलाफ पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे। रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी एक मैच के लिए सौंपी गई है।

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 2026-27 के रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे। महाराष्ट्र की टीम अपना पहला मैच 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली के पालम A स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ खेलेगी। पृथ्वी शॉ, जिन्होंने 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था, उनको रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में महाराष्ट्र टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें सिर्फ एक मैच के लिए ये जिम्मेदारी मिली है।

महाराष्ट्र के लिए पहले सीजन में कैसा रहा गायकवाड़ का प्रदर्शन? :  भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ 2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र टीम में शामिल हो गए थे। महाराष्ट्र के लिए अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 7 मैचों की 11 पारियों में 537 रन बनाए और टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

सर्विसेज टीम के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए पृथ्वी शॉ के अलावा अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने, स्पिनर विकी ओस्तवाल, ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर और तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को भी टीम में चुना गया है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की तरह अर्शिन कुलकर्णी भी इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं, इसलिए वे भी इस सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

तीन नए प्लेयर को मिली महाराष्ट्र की टीम में जगह :  महाराष्ट्र की रणजी टीम में सौरभ नवाले, सचिन धास और ऋषिकेश सोनावणे को चुना गया है। बीड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आमेर सलीम के मुताबिक, यह पहला मौका है जब बीड जिले के तीन खिलाड़ी एक साथ राज्य की मुख्य क्रिकेट टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। अब उन तीनों का प्रदर्शन इस रणजी सीजन में कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।

सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए महाराष्ट्र का स्क्वॉड :  पृथ्वी शॉ (कप्तान), सचिन धास, दिग्विजय पाटिल, अंकित बवाने, हर्षल केट, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, तनय सांघवी, वैभव दरकुंडे, हितेश वालुंज, ऋषिकेश सोनावणे, अथर्व धर्माधिकारी

Search