Home » गोपाष्टमी कब? जानें सही तिथि व शुभ मुहूर्त, बन रहा दुर्लभ संयोग
धर्म

गोपाष्टमी कब? जानें सही तिथि व शुभ मुहूर्त, बन रहा दुर्लभ संयोग

Gopashtami: गोपाष्टमी पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था तो सात दिनों तक निरन्तर वर्षा करने के बाद इन्द्र देव ने गोपाष्टमी के दिन ही अपनी पराजय स्वीकार की थी।

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने गौ चारण लीला गोपाष्टमी के दिन ही शुरू की थी, इसलिए इस त्योहार पर गायों और उनके बछड़ों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन इनकी पूजा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। इस दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए।

तिथि और मुहूर्त – पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा। इस प्रकार गोपाष्टमी का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

शुभ योग- ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर रवि और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान कृष्ण और गौमाता की पूजा करने से घर की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी।

Search

Archives