देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 30-01-2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
साझा कार्य संवारेंगे। प्रबंधन एवं प्रशासन की उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। उद्योग व्यापार को मजबूती देंगे। बड़े प्रयास सधेंगे। कामकाजी परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. घर परिवार का साथ सहयोग बना रहेगा। योजनाओं को गति देंगे। भूमि भवन के मामले संवरेंगे। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे। व्यवस्था को बल मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कर्मठता और श्रमशीलता से बेहतर परिणाम बनेंगे। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। पेशेवरता पर जोर बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्यों में गति लाएंगे। कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। रिश्ते बेहतर बनेंगे। सेवा व्यवसाय से जुड़़े मामलों में गति आएगी। विविध परिणाम पूर्ववत् बनेंगे। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। नियम अनुशासन रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लेनदेन मामलों में सहज रहें। आवश्यक प्रयास बनाए रखेंगे। रुटीन पर ध्यान दे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कारोबार में सुधार बढ़ेगा। निजी परिस्थितियां अधिक सकारात्मक होंगी। मनोत्साह से कार्य करते रहेंगे। विद्या अध्ययन में आगे रहेंगे। सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से लक्ष्य साधेंगे। कार्य विस्तार में सफल रहेंगे। करियर व्यापार अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी प्रभावित होंगे। विनम्र रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। ऊर्जा उत्साह से भरे रहेंगे। नवीनता पर जोर देंगे। सोच बड़ी बनाए रखेंगे। संकोच कम होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घरेलु विषयों पर जोर बना रहेगा। परिजनों से करीबी बढ़ाने की ओर रुझान रहेगा। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रखेंगे। भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं। संस्कार परंपरा पर फोकस बढ़ाएंगे। गरिमा गोपनीयता और पद प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे। भेंटवार्ता में संकोच रहेगा। आय अच्छी रहेगी। वाणिज्यिक मामले संवरेंगे। जरूरी निर्णय ले पाएंगे। साहस संपर्क बढ़त पर रहेगा। विपक्ष से सजग रहेंगे। स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
साहस पराक्रम और उत्साह बना रहेगा। लोगों से मेलजोल में मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। सहकारिता संपर्क पर जोर देंगे। वाणिज्यिक प्रदर्शन संवार पर रहेगा। पारिवारिक विषयों में रुचि बनाए रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। संवाद संचार बेहतर रहेगा। भावनाओं पर अंकुश रखेगे। सूचना जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा। बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी। प्रबंधन के कार्य सधेगे। अनुशासन से कार्य करेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कुल कुटुम्ब से संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ाए रहेंगे। वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ेगी। घर परिवार में उत्सव सा माहौल रहेगा। हर्ष आनंद के अवसर बढ़ेंगे। श्रेष्ठ जनों का आगमन संभव होगा। आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। चहुंओर शुभता के संचार रहेगा। स्मरणीय पल साझा करेंगे। भव्यता बढ़ेगी। धन संपत्ति के कार्यों से जुड़ेंगे। समता का भाव रखेंगे। अपनों को प्राथमिकता में रखेंगे। अपनी बात प्रखरता से रखेंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शुरूआत अच्छी रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ेंगे। चहुंओर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रचनात्मकता को बल मिलेगा। चीजों को नए ढंग से देखने की समझ बढ़ेगी। जीवनशैली संवार पाएगी। सभी का मान सम्मान करेंगे। स्वाभिमान से कार्य करेंगे। शुभकर प्रस्ताव मिलेंगे। बड़े प्रयासों को गति देंगे। व्यापार बेहतर रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। अपनों के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे। श्रेष्ठता पर जोर देंगे। शुभकार्यों में सक्रियता से जुड़ेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक मामलों में धैर्य दिखाएंगे। महत्वपूर्ण लेनदेन सावधानी बरतेंगे। पेशेवर नजरिया बढ़ाएंगे। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। भेंट संवाद में सहजता रखेंगे। प्रलोभन में न आएं। नीति नियमों का पालन करेंगे। संबंधियों का मान सम्मान रखेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे। दिखावे में न आएं। न्यायिक गतिविधि बढ़ेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उछाल बना रहेगा। सत्ता पक्ष का साथ समर्थन बना रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबंध बनेंगे। करियर कारोबार से जुड़े जन अच्छा करेंगे। लक्ष्यों की प्राप्ति सहजता बढ़ेगी। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे। कारोबारी पक्ष प्रभावशाली रहेगा। वचन बनाए रखेंगे। प्रबंधन में सफल रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जोखिम उठाने की सोच रखेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। फोकस रखेंगे। तेजी लाएंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कला कौशल और योग्यता के बल पर लक्ष्य साधेंगे। सफलता का परचम बढ़त पर बनाए रखेंगे। कार्ययोजनाओं में गति आएगी। पेशेवरों का फोकस बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े प्रयास फलित होंगे। हितलाभ पर फोकस बनाए रखेंगे। पैतृक मामलों मे सुधार होगा। प्रबंधकीय विषयों पर अमल बढ़ाएंगे। संवाद बेहतर रहेगा। सामंजस्य से काम लेंगे। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति के मामले संवरेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
तेज सुधार से उत्साहित रहेंगे। अड़चन अवरोधों में कमी आएगी। भाग्य पक्ष बलवान बना रहेगा। दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। बंधु बांधवों से मदद मिलेगी। उद्योग व्यापार से जुड़े जन अच्छा करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। योजनाओं में गति आएगी। अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा। पेशेवर मामले सधेंगे। संकल्प पूरा करें। निसंकोच आगे बढें। संसाधनों में वृद्धि होगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. पुण्यार्जन बढ़ेगा। उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
महत्वपूर्ण कार्यों को सावधानी से आगे बढ़ाएंगे। व्यवस्था संबंधी प्रयासों को लंबित रखने से बचे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। आवश्यक कार्यों में निरंतरता बढ़ाएंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा. सूझबूझ और धैर्य से सफलता पाएंगे। अपनों से सीख सलाह बनाए रखेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। जल्द भरोसे की आदत से बचेंगे। नियम अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र व संतुलित रहेंगे। समय साधारण बना हुआ है। स्वास्थ्य से समझौता नहीं करेंगे।
![]()







