Home » दैनिक राशिफल 28 December 2025
धर्म

दैनिक राशिफल 28 December 2025

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 28-12-2025

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
साझीदारी एवं नेतृत्व से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे. भूमि भवन के मामले संवरेंगे. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा. विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. सामंजस्य से सफलता बढ़ाएंगे. परिवार के लोगों का साथ सहयोग बना रहेगा. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी.

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कामकाजी समकक्षों से तालमेल बढ़ेगा. पेशेवरों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. बजट पर अंकुश बनाए रखें. कर्मठता और लगन से स्थिति मजबूत रखेंगे. कामकाजी प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे. आवश्यक कार्यां में बनाए रखेंगे. सेवा सहयोग बनाए रखेंगे. संबंधों को मजबूती मिलेगी. निजी जीवन में सफलता मिलेगी. नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे. रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे. लिखापढ़ी के कार्यां में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे. सफेदपोश ठगों से बचाव रखेंगे.

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मित्र संबंधों पर फोकस बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों में तेजी आएगी. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ाएंगे. उपलब्धियों बढ़ावा मिलेगा. उूर्जा उत्साह से भरे रहेंगे. लोगों का भरोसा जीतेंगे. लाभ की संभावना बल पाएंगी. बौद्धिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. चहुंओर सफलता पाएंगे. मनोत्साह से आगे बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण कार्य गतिमान रहेंगे. विद्या अध्ययन में लक्ष्य साधेंगे. कार्य विस्तार में बेहतर रहेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में शामिल होंगे. सभी को आकर्षित करेंगे. श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे.

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर परिवार में सोच बड़ी बनाए रखें. विनम्रता व शांति से कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर वरिष्ठों से संवाद संवारेंगे. रहन सहन अच्छा बना रहेगा. संयमित दिनचर्या बनाए रखेंगे. रिश्तों का सम्मान करेंगे. व्यक्तिगत कार्यां में रुचि बढ़ाएं. घर में साज संवार बनाए रखें. निजता पर फोकस बढ़ाएं. गरिमा गोपनीयता बनाए रखें. व्यक्तिगत विषयों की ओर रुझान बढ़ेगा. जनसंपर्क पर जोर रहेगा. लाभ व व्यापार बेहतर बना रहेगा. सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा. बात रखने में जल्दी न करें.

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक एवं वाणिज्यिक मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. संवाद संचार में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. भावनात्मक विषयों में अंकुश रखेगे. जानकारी जुटाने पर जोर रहेगा. बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी. जनकार्यों में सक्रियता बढ़ेगी. सहकारिता पर जोर देंगे. साझीदारी में रुचि बनाए रखेंगे. सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे. प्रबंधन के कार्य सधेगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा. मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. उपलब्धियां बढ़त पर रहेंगी.

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर परिवार में हर्ष आनंद से रहेंगे. निजी विषयों में प्रभावशाली बने रहेंगे. परिजनों के साथ आनंद का समय बिताएंगे. धन संपत्ति के मामलों में लाभ के अवसर बढ़ेंगे. श्रेष्ठ जनों का घर आगमन बना रह सकता है.योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. लक्ष्यों को पाएंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. संबंधियों का सहयोग रहेगा. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. स्मरणीय पल साझा करेंगे. भव्यता एवं सभ्यता पर बल रखेंगे. समता सामन्जस्यता का भाव रखेंगे. वाणी व्यवहार संवार पाएगा.

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मकता एवं श्रेष्ठता का भाव बढ़त पर बना रहेगा. भावनात्मक मामलों में पहल करेंगे. नवीनता पर जोर देंगे. आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी. विविध गतिविधियों को बल मिलेगा. स्मरणीय पल साझा करेंगे. अवसरों को भुनाने की सोच रहेगी. रचनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे. कला कौशल संवारेंगे. साख में वृद्धि होगी. नए ढंग की समझ बढ़ेगी. जीवनशैली संवरेगी. सभी का मान सम्मान करेंगे. स्वाभिमान पर जोर बनाए रखेंगे. व्यापार बेहतर बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति गंभीर रहेंगे.

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रिश्तों में बड़ी सोच से काम लेंगे. वैदेशिक मामलों में तेजी दिखाएंगे. सूझबूझ और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. मिश्रित परिस्थितियां बनी रहेंगी. अप्रत्याशितता बढ़ सकती हैं. यात्रा की संभावना रहेगी. संवाद में सहजता रखेंगे. प्रलोभन में न आएं. नीति नियमों का पालन करेंगे. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे. अपनों से सीख सलाह बनाए रखेंगे. अतिथि का सम्मान करेंगे. निवेश में तेजी दिखाएंगे. संबंध संवारने का प्रयास करेंगे. आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा.

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य व्यापार में हितलाभ संवार पर रहेगा. चहुंओर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लेनदेन में सतर्कता बढ़़ाएंगे. वाणिज्यिक प्रयास बल पाएंगे. करियर में वृद्धि रहेगी. चहुंओर शुभता बढ़ेगी. संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा. प्रबंधन संवार पर रहेगा. महत्वपूर्ण अनुबंध आकार लेंगे. लक्ष्यों की प्राप्ति होगी. संबंधों में सहजता बढ़ेगी. विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे. नियंत्रित जोखिम उठाने की सोच रहेगी. प्रतिस्पर्धा और फोकस बनाए रखेंगे.

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सगे संबंधियों और अधिकारियों का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सफलता पाएंगे. प्रशासनिक मामले पक्ष में बनेंगे. लाभ के अवसर बढेंगे. कामकाजी यात्रा पर जा सकते हैं. बड़े लक्ष्य साधेंगे. सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न गतिवधियों में रुचि रखेंगे. योग्यता प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे. योजनाओं में गति आएगी. पेशेवरों का फोकस बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. तेजी बढ़ाने का समय है. पैतृक मामलों मे सुधार होगा.

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाग्य से परिणाम संवरेंग. हितकारी समय का अधिकाधिक लाभ उठाएंगे. विविधि विषयो में तेजी के संकेत रहेंगे. कार्य अवरोध दूर होंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. लंबित योजनाओं में गति आएगी. अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा. संकल्प पूरा करें. निसंकोच आगे बढें़ेगे. संसाधनों में वृद्धि होगी. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. साहस पराक्रम को बल मिलेगा. दीर्घकालिक योजनाएं बढ़ाएंगे. बंधु बांधवों से मदद मिलेगी. पेशेवर अच्छा करेंगे. पुण्यार्जन बढ़ेगा. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवस्था का सम्मान और भरोसा बनाए रखें. सजगता के साथ आगे बढ़ेंगे. अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है. आवश्यक कार्यां में अनुशासन और निरंतरता बढ़ाएं. रक्त संबंधियों और परिजनों का सहयोग पाएंगे. सूझबूझ और धैर्य से राहें बनेंगी. सीख सलाह बनाए रखें. भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएं. अतिभरोसे की आदत से बचें. विनम्र संतुलित रहें. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचें. रहन सहन आकर्षक बना रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता की अपेक्षा बड़प्पन से निर्णय लेंगे. धैर्य बनाए रखेंगे.

Search

Archives