Home » हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर हर-हर गंगे की गूंज, वैशाखी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
धर्म

हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर हर-हर गंगे की गूंज, वैशाखी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में वैशाखी पर्व पर मंगलवार तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत समस्त गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु गंगा की पावन सलिला में पुण्य की डुबकी लगा रही है, वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं।

ज्योतिशीय गणना के अनुसार आज प्रातः 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य देव मकर राषि से निकलकर मेश राषि में प्रवेष किया है, जिसे मेश संक्रांति के रूप् में भी जाना जाता है। इसी खगोलीय परिवर्तन के साथ नव सौर वर्श का आरंभ माना जाता है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। नारायणी षिला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज त्रिपाठी के अनुसार वैषाखी के दिन गंगा स्नान, सूर्य पूजन, दान-पुण्य एवं गंगा आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के उपरांत तीर्थ पुरोहितों एवं गुरुओं को मौसमी फल और रस पात्र दान करने से दस हजार तप के समान फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रषासन एवं पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस, पीएसी, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ए ंज ल पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।

Search

Archives