शुक्रवार 26 जून के दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन चम्पक द्वादशी व्रत भी रखा जाएगा और साथ ही इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। ऐसे में शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
दिन चम्पक द्वादशी और सिद्ध योग में करें ये उपाय
- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो शुक्रवार 26 जून के दिन आपको स्नान आदि के बाद चम्पा के ताजे फूल लाने चाहिए। चम्पा के फूल आपको किसी भी मन्दिर में या बागान आदि में लगे हुए आसानी से मिल जायेंगे। अब इन चम्पा के फूलों से भगवान विष्णु की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
- अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिये शुक्रवार 26 जून के दिन आपको स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के समय एक लोटे में जल लीजिये और उसमें थोड़ा-सा गंगाजल भी डालिये। जब आप विधि-पूर्वक भगवान की पूजा कर लें तो उस लोटे में रखे जल को पूरे घर में छिड़क दीजिये और बाकी बचे हुए जल को सूर्यदेव को अर्पित कर दीजिये। ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान जरूर बढ़ेगा।
- अगर आपके मन में कोई इच्छा है, जिसे आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं तो शुक्रवार 26 जून के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनिए और घर की भी उचित प्रकार से साफ-सफाई करें। अब घर की पूर्व दिशा के एक कोने में एक लकड़ी की चौकी बिछाएं। उस पर श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और उस तस्वीर के आगे फल आदि रखें। अब चम्पा के 5 फूल लीजिये और भगवान का मंत्र जाप करते हुए उन फूलों को एक-एक करके भगवान को अर्पित कीजिये। एक फूल अर्पित कीजिये और मंत्र बोलिये- ‘ऊँ गोविन्दाय नमः।’ इसी प्रकार बाकी फूल अर्पित करके भी मंत्र बोलना है- ऊँ गोविन्दाय नमः। इस प्रकार भगवान की पूजा आदि के बाद फल और चढ़ाए गए फूलों को वहां से उठाकर किसी ब्राह्मण के घर दे आयें। ऐसा करने से आपके मन की इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
- अगर आप ऑफिस में अपनी एक स्पेशल जगह कायम करना चाहते हैं तो उसके लिये शुक्रवार 26 जून के दिन आपको भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाना चाहिए। साथ ही अपने माथे पर भी आज के दिन आपको केसर का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से ऑफिस में आपकी एक स्पेशल जगह कायम होगी और जल्द ही आप सबके चहेते बने नजर आयेंगे।
- अगर आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से व्यथित चल रहे हैं तो उस व्यथा से छुटकारा पाने के लिये शुक्रवार 26 जून के दिन आपको स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ कपड़े धारण करने चाहिए और पूर्व दिशा की ओर मुख करके एक आसन बिछाकर बैठना चाहिए। अब धीर-धीरे करके अपनी आंखें बंद कीजिये और अपने मन के अंदर भगवान विष्णु की प्रतिमा का ध्यान कीजिये। इस प्रकार ध्यान की हुई उस प्रतिमा को एक लकड़ी की चौकी पर रखिए और धूप-दीप जलाइए। देखिये ये सब आपको असलियत में नहीं करना है, आपको ये सब कुछ अपने ध्यान में करना है। अब ध्यान में रहकर ही भगवान को फल-फूल, मिठाई, पंचमेवा आदि चढ़ाइए। इस प्रकार पूजा आदि के बाद आंखें बंद किये हुए ही भगवान के मंत्र का जाप भी करें। मंत्र इस प्रकार है-ऊँ गोविन्दाय नमः। अब आपकी पूजा समाप्त हुई। आप अपनी आंखें खोल सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही अपनी व्यथा से छुटकारा मिलेगा।
- अगर आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो उसके लिये शुक्रवार 26 जून के दिन आपको विष्णु पूजा के समय भगवान के आगे एक हल्दी की गांठ रखनी चाहिए। बाद में जब पूजा समाप्त हो जाये तो उस हल्दी की गांठ को लेकर एक पीले रंग के कपड़े में अच्छे से बांध लें और अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से निश्चित ही आपकी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी।
- अगर आप अपने आस-पास के वातावरण को अच्छा बनाये रखना चाहते हैं और अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो शुक्रवार 26 जून के दिन आपको चम्पा के फूल का पौधा लाकर अपने घर में लगाना चाहिए और नियमित रूप से उसकी देखभाल करनी चाहिए। आज के दिन घर में चम्पा का पौधा लगाने से आपके आस-पास का वातावरण अच्छा बना रहेगा और इससे आपके सौभाग्य में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपके घर का वास्तु भी अच्छा रहेगा।
- अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते में प्यार को कायम रखना चाहते हैं तो अपने प्यार को कायम रखने के लिये आज के दिन आपको श्री गोविन्द के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमो भगवते गोविन्दाय नमः। आज के दिन आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य रिश्ते में प्यार हमेशा कायम रहेगा।
- अगर जीवन में कुछ परेशानियों की वजह से आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज के दिन चम्पा की खुशबू वाली धूपबत्ती लेकर आइए। अब उस धूपबत्ती को श्री हरि के मन्दिर में जाकर भगवान को अर्पित करिये। साथ ही उसमें से एक धूपबत्ती निकालकर मन्दिर में खुद से जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी और धीरे-धीरे करके आप पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान दे पायेंगे।
- अगर आपको न्यायालय, यानि कोर्ट-कचहरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन एक पीले रंग की पोशाक लीजिये, चाहें आप बाजार से लाएं या फिर खुद भी घर में भगवान के लिये पोशाक बना सकते हैं। अब इस पोशाक को श्री विष्णु मन्दिर में जाकर भगवान को भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको कोर्ट-कचहरी से संबंधित परेशानी से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।
डिस्क्लेमर : उक्त लेख धार्मिक आस्था व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Today Studio उत्तरदायी नहीं है।







