राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को राजनांदगांव जिला पहुंचे। शहर के वार्ड नंबर- 6 चिखली बूथ क्रमांक- 72 में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने पहुंचे रमन सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी नेताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। वहीं बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना।
डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज मन की बात में मैंने प्रधानमंत्री जी को सुना और बहुत सारी नई जानकारियां मिलीं, खासतौर पर मोटे अनाज मिलेट्स के बारे में। उन्होंने जानकारी दी कि कैसे कोदो, कुटकी, रागी जो हमारे परंपरागत भोजन रहे हैं, वो अब धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। हालांकि कितनी सारी जगहों पर इसके अलग-अलग उपयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मिलेट्स कैफे का जिक्र किया, साथ ही योग के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी। इसके अलावा भी कई जानकारियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में दीं।







