राजस्थान/धौलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के दूं का पुरा गांव में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंची गाय को भगाने के चक्कर में किशोरी की जान चली गई। किशोरी ने गाय को तो बचा लिया, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया है। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
दुर्घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को जिला अस्पताल में रखवा दिया है। एएसआई थान सिंह ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से 15 साल की किशोरी की मौत हुई है। गाय को बचाने के चक्कर में किशोरी खुद हादसे का शिकार हो गई।







