राजस्थान। सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा इन दिनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलो में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
आरोपी के खिलाफ सवाई माधोपुर, करौली और दौसा जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन संगीन वारदातों के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सवाई माधोपुर के बाटोदा व मानटाउन थाने में भी हत्या व फायरिंग के मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी के एक अन्य साथी अनिल उर्फ बिल्लू बादशाह को भी गिरफ़्तार किया है।







