राजस्थान/अलवर। अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अशोक लीलैंड फैक्टरी में भीषण आगजनी की घटना हुई। गोदाम में बुधवार रात करीब पौने 10 बजे भीषण आग लग गई। सुबह होते-होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। आग की सूचना मिलने के बाद अलवर से करीब 7 दमकल गाड़ियां रवाना कर दी गई। इस आग के बारे कोई भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। यह आग कब लगी इसकी भी कोई जानकारी किसी को नहीं है।
आग लगने का पता फैक्टरी के बाहर काम करने वालों को सबसे पहले चला, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और आग ने पूरी फैक्टरी को ही अपनी चपेट में लिया था। आग की सूचना मिलते ही अलवर दमकल विभाग के पास जितनी भी गाड़ियां थी तुरन्त रवाना कर दी गई, लेकिन काफी देर होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
यह आग फैक्टरी के नीचे के हिस्से में भी फैल गई। आग लगने के बाद फैक्टरी के लोग तुरंत निकल कर बाहर आ गए। किसी के जान के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है। आग इतनी विकराल थी कि पूरी फैक्टरी इसकी जद में आ गई हो। इस आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के घरों तक पहुंचने की आशंका थी।







