Home » बकरियां चराने गई लड़की को उठाकर ले गया तेंदुआ, जंगल में दूसरे दिन मिला शव
राजस्थान

बकरियां चराने गई लड़की को उठाकर ले गया तेंदुआ, जंगल में दूसरे दिन मिला शव

उदयपुर। वाइल्ड एनिमल के हमले से जुड़ी खबरें इन दिनों खूब सामने आ रही हैं। हाल ही में भेड़िए के हमले की खबर ने लोगों में दहशत मचा दी थी। अब ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है। राजस्थान के उदयपुर जिले में 16 साल की एक नाबालिग पर तेंदुए ने हमला कर मार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार लड़की का शव जंगल में मिला है। पुलिस ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में कमला (16) बुधवार दोपहर जंगल में बकरियां चराने गई थी और जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्य जंगल में उसे तलाशने लगे।

तेंदुए ने लड़की को मार डाला

घटना के संबंध में थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने कहा, “आज सुबह गांव वालों ने परिवार के सदस्यों के साथ जंगल में तलाश की तो लड़की का शव मिला। उसके चेहरे, पीठ और सीने पर तेंदुए ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बीते दिन बाघ के हमले से जुड़ी खबर सामने आई थी।

Search

Archives