रायपुर। आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर की फर्श के नीचे से एक-एक करके 30 से ज्यादा सांप निकले। सांपों का पूरा साम्राज्य इस घर की फर्श पर दिखाई दिया। जिस घर को लोग एक सामान्य मकान समझ रहे थे, वो दरअसल एक जीवित ‘नागलोक’ निकला। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। गांव के निवासी इंद्रकुमार साहू के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर की टाइल्स के नीचे नाग-नागिन के साथ 35 सपोले पाए गए।
घर में लगातार सांप दिखाई देने की घटनाओं के बाद परिजनों ने जमीन खुदवाने का निर्णय लिया। जैसे ही टाइल्स हटाई गईं, वहां एक बड़ा सांपों का बिल मिला और जो नज़ारा सामने आया, वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी था। नाग-नागिन के साथ 35 छोटे सपोले! लोगों ने फौरन सांप पकड़ने वाले को बुलाया, जिसने सावधानीपूर्वक सभी सांपों को पकड़ा और उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। यह पूरी घटना शनिवार की है।







