Home » सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री उमेश पटेल, प्राथमिक ईलाज के बाद कैंसल किया प्लान
रायपुर

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री उमेश पटेल, प्राथमिक ईलाज के बाद कैंसल किया प्लान

रायपुर। सड़क हादसे में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के घायल हुए हैं। फॉलो गाड़ी ने ही मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से ठोकर मार दी। इससे मंत्री उमेश पटेल को पैर व गले में चोट आई है। घटना बिलासपुर के भोजपुरी बिल्हा टोल प्लाजा के पास हुई। फिलहाल प्राथमिक ईलाज के बाद मंत्री दूसरे वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कल देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए रवाना हुए थे। वे अपनी गाड़ी नंबर सीजी 02 एएफ 0002 से रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था कि फॉलो गाड़ी ने मंत्री के वाहन को पीछे से ठोकर मार दी। घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मंत्री कार में ही भोजन कर रहे थे और उन्होंने ड्राईवर को गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था। उनकी कार की रफ्तार कम होते ही उनके पीछे चल रहे फालोगार्ड के चालक ने मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद मंत्री की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

0 कैंसल किया प्लान
प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री ने खरसिया जाने का प्लान कैंसल कर दिया, वहीं दूसरी गाड़ी से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए।

Search

Archives