Home » प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगजनी, पूरा गोदाम जलकर खाक
छत्तीसगढ़ रायपुर

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आगजनी, पूरा गोदाम जलकर खाक

रायपुर। गुरुवार सुबह आमा सिवनी सड्डू इलाके में कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में फैक्ट्री का पूरा गोदाम आ गया। पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी आग से प्रभावित हुआ है।

आग लगने से मौके पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए भिलाई और आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया।

कुछ निजी संयंत्रों के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग बुझाने में मदद कर रही हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है। यह टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Search

Archives