रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने राज्य में नक्सलवाद विरोधी अभियानों में मिली हालिया सफलताओं और बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की।
सीएम साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य की नई रणनीति और केंद्र के निरंतर समर्थन से नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक चरण में पहुंच गया है। पिछले डेढ़ साल से चलाए गए सघन अभियानों से महत्वपूर्ण परिणाम मिले हैं, जिसमें 1,428 माओवादियों का आत्मसमर्पण भी शामिल है, जो पिछले पांच सालों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।







