रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में तीसरा बजट पेश किया। जो 1.72 लाख करोड़ का है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट सुशासन से समृद्धि की दिशा में मजबूत कदम है। प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी जाएगी।
10 बिंदुओं में जानें इस बजट की खास बातें…
संकल्प थीम पर रहा छत्तीसगढ़ का बजट
साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। इसमें S का अर्थ समावेशी विकास, A का अर्थ अंधोसंरचना। N का अर्थ निवेश। K का अर्थ कुशल मानव संसाधन। A यानि अंत्योदय। L का अर्थ लाइवलीहुड। और P यानि पॉलिसी से परिणाम को प्रमुखता से शामिल किया गया है।







