रायपुर। रायपुर के कुशालपुर वॉलफोर्ट सिटी के सामने दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बस में पथराव भी किया गया। बस का कांच क्षतिग्रस्त कऱ दिया गया। घटना के समय बस में यात्री सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक कुशालपुर निवासी विक्की तिवारी उम्र 27 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने समझाईश देकर चक्काजाम को खुलवाया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।







