Home » दीपावली की रात पूजा करते समय दिये से जली महिला, करीब 75 फीसदी झुलसा शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़

दीपावली की रात पूजा करते समय दिये से जली महिला, करीब 75 फीसदी झुलसा शरीर

कोरबा। दिवाली की रात आग की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार पूजा करते समय महिला के कपड़ों में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई। हादसे में महिला करीब 75 प्रतिशत झुलस गई है। महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

दरअसल, दिवाली की रात मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला लक्ष्मी बाई दिवाली की पूजा कर रही है। इसी दौरान लक्ष्मी बाई के कपड़े में आग लग गई और वो आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं चीख-पुकार मचने के बाद आस-पास के लोगों और पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग बुझाया और महिला को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी बाई पति के साथ घर पर रहती है। उसके बच्चे शहर से बाहर रहते हैं।

Search

Archives