Home » 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होंगे स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड
रायपुर

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होंगे स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड

रायपुर। छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। छात्रों की परीक्षा का प्रवेश पत्र अगले सप्ताह से मिलने शुरू हो जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इस बार बोर्ड के एग्जाम में 6 लाख 70 हजार छात्र शामिल होंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश पत्र की छपाई शुरू हो गई है।ज्ञात हो कि कोरोना के बाद बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने उड़नदस्ता टीम भी तैयार कर लिया है, जो स्कूलों में औचक निरीक्षण करेगा। बोर्ड परीक्षा में इस साल छह लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। दसवीं की परीक्षा में तीन लाख 35 हजार 357 और बारहवीं की परीक्षा में तीन लाख 20 हजार 171 छात्र शामिल होंगे। बारहवीं की परीक्षा एक मार्च और दसवीं की दो मार्च से शुरू हो रही है।

Search

Archives