रायपुर। डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने अनिल टुटेजा को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी है, आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद ईओडब्ल्यू की ओर से की गई है। जांच के दौरान कई डिजिटल सबूत, अहम दस्तावेज और गवाहों के बयान सामने आए हैं। इनमें आरोप है कि अनिल टुटेजा ने डीएमएफ फंड से जुड़े कार्य अपने परिचित लोगों और कुछ फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर दिलवाए।
आरोप यह भी है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और करीबी व्यक्तियों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को डीएमएफ के काम आवंटित कराए। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ शासकीय धन के दुरुपयोग की बात सामने आई है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपी अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।







